राजधानी दिल्ली में गर्मी लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को इस सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ा।
45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलने से दिनभर लू जैसे हालात बने रह सकते हैं।
वायु गुणवत्ता अब भी ‘मध्यम’ श्रेणी में
भीषण गर्मी के बीच राजधानी की हवा फिलहाल ‘मध्यम’ श्रेणी में बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 153 दर्ज किया गया।
एनसीआर के शहरों में भी राहत नहीं
दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के अन्य शहरों में भी वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम और हवा की गुणवत्ता में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।