350 साल पुराने पैलेस में हुई ‘भूत बंगला’ की शूटिंग, जयपुर से 45 किमी दूर हवेली का एक दिन का किराया लाखों में

अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दर्शकों को न सिर्फ अपनी कहानी और कॉमिक टाइमिंग से बांधा है, बल्कि फिल्म में दिखाई गई डरावनी और भव्य हवेली ने भी खासा ध्यान खींचा है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की इस फिल्म का फर्स्ट हाफ जहां हंसी से भरपूर है, वहीं सेकंड हाफ में हॉरर और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है।

फिल्म में नजर आने वाली यह शानदार हवेली दरअसल राजस्थान के चोमू पैलेस में स्थित है, जो जयपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर NH-11 पर बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि इसी लोकेशन पर भूल भुलैया जैसी हिट फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है।

करीब 350 साल पुराना यह पैलेस 1550 के दशक में राव गोपालजी द्वारा बनवाया गया था। पहले यह किलेबंद रिहायश के रूप में इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसे एक लग्जरी हेरिटेज होटल में बदल दिया गया है। अपने राजपूत और मुगल आर्किटेक्चर के चलते यह जगह फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहद लोकप्रिय बन चुकी है।

हालांकि फिल्मों की शूटिंग के बाद इसे लेकर ‘हॉन्टेड’ होने की अफवाहें भी फैलीं, लेकिन हकीकत में यह पैलेस किसी भी तरह से डरावना नहीं है। यहां का सन्नाटा और पुरानी बनावट इसे रहस्यमयी जरूर बनाते हैं, जो हॉरर फिल्मों के लिए परफेक्ट माहौल तैयार करता है।

अगर यहां ठहरने की बात करें, तो इस शाही पैलेस में एक रात का किराया करीब 40,000 रुपये तक बताया जाता है। 100 से ज्यादा सुइट्स, शाही इंटीरियर, मार्बल फिनिश और ऐतिहासिक दरबार हॉल के साथ यह जगह लग्जरी और विरासत का अनोखा संगम पेश करती है।


...

दुनियाभर में बढ़ रही ‘डकैत’ की दहशत, ‘धुरंधर 2’ की नाक के नीचे से उड़ाए इतने करोड़

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की फिल्म 'डकैत' बॉक्स ऑफिस पर भले ही 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) जैसा मुकाम हासिल न कर पाई हो, लेकिन एक हफ्ते के अंदर इसने भारत और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर लिया है।

तेलुगु बेल्ट में मृणाल ठाकुर की 'डकैत' जहां अच्छा प्रदर्शन कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म ने कछुए की चाल चलते हुए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की नाक के नीचे से काफी पैसे उड़ा लिए हैं। घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 'डकैत' का कुल कितना कलेक्शन हुआ है? आइए नीचे विस्तार से जानते हैं:

डकैत' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया इतना बिजनेस

मेकर्स ने 'डकैत' को हिंदी और तेलुगु भाषा में 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया था। तेलुगु भाषा में जहां अदिवि शेष की फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली, तो वहीं हिंदी बेल्ट में यह फिल्म बहुत ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर पाई। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'डकैत' ने रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को तेलुगु में 92 लाख रुपये और हिंदी में 33 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के सिनेमाघरों में आने का असर भी इस फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।

एक हफ्ते के अंदर मृणाल ठाकुर की इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म 'डकैत' ने इंडिया में कुल नेट कलेक्शन 28.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 31.49 करोड़ रुपये का कर लिया है।

'डकैत' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बढ़ रहा है खौफ

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष स्टारर फिल्म 'डकैत', अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' और रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' के बीच पिस रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड मार्केट में इस फिल्म का क्रेज बढ़ता हुआ दिख रहा है।

70 से 80 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक हफ्ते के अंदर वर्ल्डवाइड 43.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म की कमाई 12.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। आपको बता दें कि 'डकैत' के निर्देशन की कमान शेनिल देव  ने संभाली है।


...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज टली

साउथ एक्टर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। मेकर्स ने बेहतर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है।

अब यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। पहले फिल्म 27 मार्च को थिएटर्स में रिलीज की जानी थी। फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू ने बताया की रिलीज डेट जल्द ही जारी की जाएगी।

पोस्ट-प्रोडक्शन में लगेगा समय

फिल्म का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन एक छोटा सा हिस्सा अभी बाकी है। मेकर्स का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन अनुभव देना चाहते हैं, इसलिए टेकनीशियन और पोस्ट-प्रोडक्शन टीम को थोड़ा और समय दिया गया है। फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को इस बदलाव की जानकारी दी।

फिल्म में ए.आर. रहमान का म्यूजिक

फिल्म की रिलीज से पहले ही इसके गानों ने इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान द्वारा तैयार किया गया पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' सभी प्लेटफॉर्म्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। वहीं, दूसरा गाना 'राय राय रा रा' एक हाई-एनर्जी ट्रैक है, जिसे यूट्यूब पर अब तक 47 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

पहलवान के अवतार में दिखेंगे राम चरण

फिल्म में राम चरण का एक बिल्कुल अलग और दमदार अवतार देखने को मिलेगा। हाल ही में 'पेद्दी पहलवान' लुक रिलीज किया गया थाफिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही फिल्म की दमदार कहानी की झलक दे दी है।

जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु भी आएंगे नजर

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमा और मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म की नई रिलीज डेट आने के बाद अब फैंस जून का इंतजार कर रहे हैं।


...

भूत बंगला की एडवांस बुकिंग में सुस्त शुरुआत

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से भूल भुलैया, हेरा फेरी बना चुकी अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की आइकॉनिक जोड़ी वापसी कर रही है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन ट्रेलर को मिले फीके रिस्पॉन्स और स्लो एडवांस बुकिंग से उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो डायरेक्टर प्रियदर्शन ने रिलीज के 2 दिन पहले तक फिल्म में बदलाव किए हैं और इसकी लेंथ भी कम की है।

इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म भूत बंगला ने अब तक 14.3 लाख का ही एडवांस बुकिंग कलेक्शन किया है। ये फिल्म अक्षय कुमार की पिछले साल रिलीज हुईं फिल्मों जॉली एलएलबी 3, हाउसफुल 5 और केसरी चैप्टर 2 के एडवांस कलेक्शन से फिलहाल काफी पीछे है।

2025 में आईं अक्षय की फिल्मों की फर्स्ट डे एडवांस बुकिंग

फिलहाल फिल्म को रिलीज होने में 2 दिन बाकी हैं, तो फिल्म का एडवांस कलेक्शन बढ़ने के अनुमान हैं। देखना होगा कि ये पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

सेंसर ने कई सीन पर चलाई कैंची

2 अप्रैल को फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है। इसके लिए मेकर्स को फिल्म में कई बड़े बदलाव करने का सुझाव दिया गया था।

इन सीन पर चली सेंसर की कैंची

26वें मिनट पर आने वाले एक आपत्तिजनक शब्द को बदला गया है।

एक घंटे के आसपास आने वाले अश्लील शब्द को रिप्लेस किया गया है।

आखिरी हिस्से के अश्लील शब्द को हटाया गया है।

फर्स्ट हाफ में महिलाओं पर दिए गए आपत्तिजनक बयान को बदला गया है।

धर्म और अंधविश्वास से जुड़ा डिस्क्लेमर एड करने को कहा गया है।

आखिरी समय तक बदलाव करते रहे डायरेक्टर प्रियदर्शन

सेंसर बोर्ड द्वारा सुझाव के कट लगने के बाद फिल्म का रनटाइम 174.57 मिनट (2 घंटे 54 मिनट) था। हालांकि बाद में फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फिल्म के कुछ हिस्सों से नाखुश होकर स्वेच्छा से उनमें कट लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फिल्म सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के 10 दिन बाद फिल्म में एक-दो नहीं बल्कि पूरे 63 कट्स लगाए हैं।

उन्होंने फिल्म के गानों ओ सुंदरी, ओ रे ओ सावरिया में भी बदलाव किया और 27 सेकंड के शॉट हटा दिए। इन सभी बदलाव के बाद फिल्म से 10 मिनट 5 सेकंड कम कर दिए गए हैं।

ट्रेलर को भी नहीं मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर 6 अप्रैल को रिलीज हुआ है। फिल्म के ट्रेलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मेकर्स ने इसमें कोई नयापन नहीं दिखाया। अक्षय कुमार हेरा-फेरी और भूल भुलैया जैसे किरदार में ही नजर आए। वहीं सेट भव्य, लेकिन पुरानी फिल्मों से काफी मिलता-जुलता लगता है। फिल्म के डायलॉग और गाने भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं।

धुरंधर 2 के चलते बार-बार बदली गई रिलीज डेट

फिल्म भूत बंगला 2 अप्रैल को रिलीज होने के लिए शेड्यूल थी, हालांकि धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद क्लैश से बचने के लिए इसे 15 मई को रिलीज करने के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था। इसके बाद इसे प्री-पोन कर 10 अप्रैल के लिए शेड्यूल किया गया, लेकिन फिर फाइनल तारीख 17 अप्रैल तय हुई।


...

‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार! 25 दिनों में ₹1712 करोड़ की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और चौथे हफ्ते के बाद भी इसकी कमाई में मजबूती बनी हुई है। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म अब अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है।

25वें दिन तक धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,712.98 करोड़ रुपए हो गया है। पुष्पा 2 का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपए है। फिल्म को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 30 करोड़ रुपए से भी कम की जरूरत है।

भारत में कमाई में अब भी 150 करोड़ पीछे

टिकटों की बिक्री के मामले में 'धुरंधर 2' फिलहाल 'पुष्पा 2' से पीछे चल रही है। बुकमायशो के डेटा के मुताबिक, धुरंधर 2 के अब तक 1.71 करोड़ टिकट बिके हैं। वहीं पुष्पा 2 के 1.92 करोड़ टिकट बिके थे। भारत में कमाई की बात करें तो पुष्पा 2 ने 1,234.10 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया था। धुरंधर 2 अब तक 1,083.67 करोड़ रुपए ही कमा पाई है। यानी घरेलू बाजार में फिल्म अभी 150.43 करोड़ रुपए पीछे है।

हिंदी बेल्ट में दबदबा, साउथ में सुस्त

धुरंधर 2 की सबसे ज्यादा कमाई हिंदी बेल्ट से हो रही है। फिल्म के कुल कलेक्शन का 94% हिस्सा यानी 1,017.79 करोड़ रुपए सिर्फ हिंदी मार्केट से आया है। तुलना करें तो पुष्पा 2 को साउथ के साथ-साथ हिंदी बेल्ट (812.14 करोड़) से भी भारी सपोर्ट मिला था। हालांकि, धुरंधर 2 को तेलुगु मार्केट से सिर्फ 41.85 करोड़ रुपए ही मिले हैं। यही कारण है कि फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन में पुष्पा 2 से पीछे है।

विदेशों में धुरंधर की जबरदस्त कमाई

धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की सबसे बड़ी वजह इसका ओवरसीज कलेक्शन है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस फिल्म ने पुष्पा 2 को काफी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 ने विदेशों में 415.50 करोड़ रुपए बटोरे हैं, जबकि पुष्पा 2 का विदेशी कलेक्शन 259.50 करोड़ रुपए था। विदेशों से हुई 156 करोड़ की ज्यादा कमाई ने भारत में हुए कलेक्शन के अंतर को कम कर दिया है।


...

‘धुरंधर’ की कमाई में बुधवार को बड़ा बदलाव, बॉक्स ऑफिस पर दिखा नया ट्रेंड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर अब तक जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आई है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर यह देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है, वहीं ग्लोबल मार्केट में भी इसकी रफ्तार तेज बनी हुई है। वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ‘धुरंधर 2’ लगातार नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है।

हालांकि 21वें दिन यानी बुधवार के कलेक्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार तक फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1641 करोड़ रुपये थी, लेकिन बुधवार को इसने सिर्फ 12.67 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके साथ ही कुल कमाई बढ़कर 1653.67 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, लेकिन यह आंकड़ा पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है।

रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर से उम्मीद की जा रही थी कि यह दुनियाभर में सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ देगी, लेकिन कलेक्शन की रफ्तार धीमी पड़ने से अब यह लक्ष्य थोड़ा मुश्किल नजर आने लगा है। खासकर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इसकी पकड़ कमजोर होती दिख रही है।

फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 407 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, लेकिन कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह अभी भी ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘दंगल’ जैसी फिल्मों से पीछे है। जहां ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ को पीछे छोड़ना संभव लग रहा है, वहीं आमिर खान की ‘दंगल’ का रिकॉर्ड तोड़ना ‘धुरंधर 2’ के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।


...

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिलाता है। इसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी पुरानी कॉमेडी टीम यानी परेश रावल और राजपाल यादव भी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का वैसा ही बैलेंस दिख रहा है, जिसके लिए अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी जानी जाती है। ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि मेकर्स ने इसे बिना किसी तामझाम के काफी सरल और मनोरंजक रखा है।

पुराने अंदाज में दिखे अक्षय और प्रियदर्शन

फिल्म का ट्रेलर उस विंटेज स्पेस में ले जाता है, जिसमें अक्षय और प्रियदर्शन सालों से काम करते आए हैं। ट्रेलर की लय काफी तेज और मजेदार है। इसमें कॉमेडी के साथ स्पूकी (डरावने) एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन कुछ भी ओवरडन या जबरदस्ती नहीं लगता।

फिल्म की राइटिंग काफी सहज नजर आ रही है। ट्रेलर के आखिर तक आते-आते दर्शकों की जिज्ञासा फिल्म को लेकर काफी बढ़ जाती है।

कास्ट और टीम का दिखा तालमेल

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी कास्टिंग है। अक्षय कुमार एक बार फिर उसी जॉनर में लौटे हैं जो उन पर सबसे ज्यादा सूट करता है। उनके साथ परेश रावल और राजपाल यादव की टाइमिंग हमेशा की तरह दिख रही है।

साथ ही असरानी ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में कॉमेडी का तड़का लगाया है। इन दिग्गजों के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर में क्या है खास ?

टीजर में जहां सिर्फ फिल्म के टोन की झलक मिली थी, वहीं ट्रेलर कहानी की दुनिया से भी परिचित कराता है। यह पूरी कहानी बताए बिना दर्शकों को फिल्म के माहौल से जोड़ देता है। मेकर्स ने किसी ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय उस क्लासिक कॉमेडी स्टाइल पर भरोसा किया है जिसमें कंफ्यूजन और कैरेक्टर-ड्रिवन मोमेंट्स होते हैं।

16 अप्रैल से शुरू होंगे पेड प्रिव्यूज

फिल्म को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि 16 अप्रैल 2026 की रात 9 बजे से फिल्म के एडवांस पेड प्रिव्यूज शुरू हो जाएंगे। फिल्म में 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी साथ दिखेगी।

इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग' और 'भूल भुलैया' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं। इन दोनों ने आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'खट्टा मीठा' में साथ काम किया था। अब करीब 14 साल बाद दोनों फिर से हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं।


...

‘Dhurandhar 2’ ने रचा इतिहास, ‘Pushpa 2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

Dhurandhar: The Revenge इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना ली है और अब दुनियाभर में भी नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ रही है।

रिलीज के 18 दिनों के भीतर ही फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सैकनिल्क के अनुसार, रविवार तक इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है, जिसमें से 392 करोड़ रुपये सिर्फ विदेशी बाजार से आए हैं। फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई ने इसे ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया है।

RRR, KGF: Chapter 2, Jawan, Pathaan और Kalki 2898 AD जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी यह फिल्म अब Pushpa 2: The Rule का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, जहां ‘पुष्पा 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742 करोड़ रुपये है, वहीं ‘धुरंधर 2’ तेजी से इस आंकड़े की ओर बढ़ रही है।

भारत में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। रविवार को ही फिल्म ने 28.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे इसकी रफ्तार और मजबूत हो गई है।

फिल्म में Ranveer Singh के साथ Sanjay Dutt, R. Madhavan, Arjun Rampal, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी दमदार परफॉर्मेंस फिल्म की सफलता में बड़ी भूमिका निभा रही है।


...

क्या रामायण के सीन हॉलीवुड फिल्मों की कॉपी हैं

डायरेक्टर Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana का टीजर हाल ही में हनुमान जयंती पर रिलीज किया गया, जिसमें भगवान राम का लुक, भव्य युद्ध के दृश्य और हाई-लेवल VFX देखने को मिले। जहां एक ओर कई लोगों ने इसके विजुअल्स और स्केल की तारीफ की, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

कुछ दर्शकों का मानना है कि टीजर में दिखाए गए लंका युद्ध के दृश्य और राक्षसों का डिजाइन हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित लगते हैं। कई यूजर्स ने इन सीन की तुलना Game of Thrones और The Lord of the Rings जैसी फिल्मों/सीरीज से की, जबकि कुछ ने इसे The Dark Knight और Dune: Part Two से मिलता-जुलता बताया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने फिल्म के बड़े बजट का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि इतने महंगे प्रोजेक्ट में अगर शॉट्स कॉपी जैसे लगते हैं तो यह दर्शकों के साथ न्याय नहीं है। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स का कहना है कि बॉलीवुड अक्सर हॉलीवुड से प्रेरणा लेने की कोशिश करता है, और इस टीजर में भी वही झलक दिखाई देती है।

हालांकि, कई लोगों का यह भी मानना है कि इस तरह की तुलना नई नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि Baahubali के कुछ सीन भी पहले हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते बताए गए थे, लेकिन इसके बावजूद फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।


...

रामायण में भगवान परशुराम के रोल में भी दिखेंगे रणबीर

एक्टर Ranbir Kapoor ने पुष्टि की है कि वह फिल्म Ramayana में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम के किरदार में भी नजर आएंगे। लॉस एंजेलिस में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ये दोनों भूमिकाएं स्वभाव और व्यक्तित्व के लिहाज से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं—जहां भगवान राम मर्यादा और संतुलन के प्रतीक हैं, वहीं भगवान परशुराम क्रोध और न्याय के लिए जाने जाते हैं।

रणबीर ने कहा कि भगवान राम का किरदार निभाना उनके लिए पहले से ही बड़ी बात थी, लेकिन परशुराम की भूमिका निभाना उनके लिए और भी खास अनुभव रहा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ बॉडी लैंग्वेज ही नहीं, बल्कि उसकी भावनाओं और आध्यात्मिक गहराई को समझना बेहद जरूरी होता है।

उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग से पहले उन्होंने करीब एक साल तक इन दोनों किरदारों को समझने और उन पर काम करने में बिताया। इस दौरान उन्होंने उनके विचार, उद्देश्य और व्यक्तित्व की गहराई को जानने की कोशिश की, ताकि स्क्रीन पर दोनों को अलग और प्रभावी तरीके से दिखा सकें।

रणबीर ने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक दिलचस्प पहलू भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह इस फिल्म पर काम कर रहे थे, उसी दौरान वह पिता बने। घर लौटने पर वह अपनी छोटी बेटी को रामायण की कहानियां सुनाते थे। उनकी बेटी भी इस विषय को लेकर काफी उत्साहित रहती थी और अक्सर उनसे पूछती थी कि क्या उन्होंने उस दिन हनुमान जी या सीता जी के साथ शूटिंग की।


...