कांस-2026 शुरू, आलिया ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचीं

दुनियाभर का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल और कल्चरल इवेंट कांस 12 मई से शुरू हो चुका है। फेस्टिवल 23 मई तक फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में जारी रहेगा। लोरियल पेरिस की तरफ से कांस पहुंचीं आलिया भट्ट के अब तक दो लुक सामने आ चुके हैं।

फेस्टिवल के आगाज के साथ जानिए, इस साल भारत के कौन से सेलेब्स रेड कार्पेट पर पहुंचेंगे, कौन सी फिल्में दिखाई जाएंगी, भारत की कांस में क्या अचीवमेंट्स हैं और क्या है कांस का भव्य इतिहास। साथ ही देखेंगे इंडियन सेलेब्स के कांस से कुछ चुनिंदा लुक्स-

ये इंडियन सेलेब्स भी कांस में हो रहे हैं शामिल

आलिया भट्ट और उर्वशी रौतेला के अलावा इस साल भारत से ऐश्वर्या राय, मौनी रॉय, अदिति राव हैदरी और एहसास चन्ना कांस के रेड कार्पेट में पहुंचेंगी। एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी कांस रेड कार्पेट पर डेब्यू करने वाली हैं। आलिया भट्ट, लॉरियल पेरिस की तरफ से कांस में आई हैं। तभी से कयास लग रहे हैं कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को रिप्लेस किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दौरे पर पड़ा असर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जनता से कम-से-कम ट्रेवल करने और कम तेल-ईंधन इस्तेमाल करने की अपील की है। यही वजह रही कि महाराष्ट्र का सांस्कृतिक विभाग अब कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि पीएम मोदी की अपील के बाद विभाग का प्रतिनिधिमंडल अब कांस नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग में वाहनों का इस्तेमाल कम किया जाएगा और जरूरी बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया जाएगा।

कांस 2026 में छाएगा भारत का रीजनल सिनेमा

कांस में इंडो-अमेरिकन फिल्म बॉम्बे स्टोरीज की स्क्रीनिंग भी कांस में होगी। ये फिल्म मंटों के उपन्यास पर बनी है, जो 1930 के दशक की बॉम्बे में रहनेवालीं सेक्स वर्कर्स की कहानी दिखाती है। फिल्म को राहत शाह काजमी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस मौनी रॉय कांस में मौजूद रहेंगी।

इसके क्लासिकल सेगमेंट में 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म अम्मा अरियन की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी।

रीजनल सिनेमा की ये फिल्में भी कांस पहुंचीं-

पंजाबी सिनेमा- पॉपुलर सिंगर और एक्टर एमी विर्क की फिल्म चारदीकला की स्क्रीनिंग कांस में होनी है। इसकी स्क्रीनिंग के लिए एमी विर्क कांस में डेब्यू करेंगे। उनके साथ को-स्टार रूपी गिल भी कांस में पहुंचेंगी।

मलयाली सिनेमा- मलयाली फिल्ममेकर चिदंबरम की फिल्म बालनः द बॉय की स्क्रीनिंग कांस में होनी है।

गुजराती सिनेमा- एक्ट्रेस मानसी पारेख इस साल प्रोड्यूसर पार्थिव गोहिल के साथ कांस में शामिल होने वाली हैं। गुजराती फिल्म लालोः कृष्णा सदा सहायते की भी कांस में स्क्रीनिंग होगी।

मराठी सिनेमा- मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक्टर अशोक सराफ, निवेदिता सरफा, एक्ट्रेस प्राजक्ता माली और प्रोड्यूसर केदार जोशी कांस का हिस्सा बनेंगे।

पायल कपाड़िया ज्यूरी बनीं, आशुतोष गोवारिकर ऑफिशियल डेलिगेट्स

लगान बना चुके आशुतोष गोवारिकल इस साल भारत के ऑफिशियल डेलिगेट बनकर कांस का हिस्सा बनेंगे। 2021 और 2024 में कांस के दो अवॉर्ड ग्रैंड प्री और गोल्डन आई अवॉर्ड जीत चुकीं पायल कपाड़िया इस साल ज्यूरी बनकर कांस में शामिल हो रही हैं। वो क्रिटिक्स वीक कैटेगरी की ज्यूरी रहेंगी।

कांस की ज्यूरी बनने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या राय

हर साल दुनियाभर के चुनिंदा लोगों को ज्यूरी में शामिल किया जाता है। मृणाल सेन पहले भारतीय थे, जिन्हें 1982 में ज्यूरी में शामिल किया गया था। इसके अलावा ज्यूरी बनने वाली पहली भारतीय महिला डायरेक्टर मीरा नायर थीं। ऐश्वर्या राय पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें कांस में ज्यूरी बनाया गया। हालांकि अब दीपिका पादुकोण, विद्या बालन और शर्मिला टैगोर भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

सेरेमनी के आखिरी दिन मिलेगा पाम डि'ओर

पाम डिओर, कांस का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित अवॉर्ड है। यह पुरस्कार फेस्टिवल की मुख्य प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फिल्म को दिया जाता है। इसे कांस का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। इस साल 12-23 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में 23 मई को पाम डि'ओर अवॉर्ड दिया जाएगा।

कांस के इतिहास में भारत की उपलब्धियां-

80 साल पहले भारत को मिला पहला पाम डि'ओर, आज भी रिकॉर्ड कायम

कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली पहली भारतीय फिल्म नीचा नगर थी। चेतन आनंद के निर्देशन में बनी ये फिल्म संयोग से कभी भारत में रिलीज ही नहीं हुई। इसका प्रसारण सिर्फ दूरदर्शन में ही किया गया था। अमीर-गरीब की जिंदगी दर्शाने वाली इस फिल्म को कांस फिल्म फेस्टिवल का सर्वश्रेष्ठ पाम डि'ओर अवॉर्ड मिला था। नीचा नगर ये अवॉर्ड जीतने वाली भारत की इकलौती फिल्म है।

इसके अलावा दो बीघा जमीन (1954), बूट पॉलिश, पाथेर पांचाली, सलाम बॉम्बे, लंच बॉक्स जैसी करीब 21 फिल्मों को कांस फिल्म फेस्टिवल में अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं। जबकि अब तक भारत को कुल 38 नॉमिनेशन मिल चुके हैं। नॉमिनेशन हासिल करने वाली फिल्मों में राज कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म आवारा भी शामिल है।

एक नजर कांस के बेहतरीन इतिहास पर-

हिटलर की तानाशाही के खिलाफ शुरू हुआ कांस

1938 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत की गई थी, लेकिन उस समय जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर और इटली के तानाशाह मुसोलिनी अपने पसंदीदा लोगों को अवॉर्ड बांट देते थे। इनकी तानाशाही से परेशान होकर कई ज्यूरी मेंबर ने वेनिस फिल्म फेस्टिवल छोड़ दिया और एक फ्री फेस्टिवल शुरू करने का फैसला किया, जिसकी लोकेशन कांस, पेरिस तय हुई।

फ्रेंच सरकार ने उसके दस्तावेजों पर साइन कर उसे ऑफिशियल कांस फिल्म फेस्टिवल घोषित कर दिया। पहला फिल्म फेस्टिवल 1-20 सितंबर 1939 को होना था। एक दिन पहले गाला नाइट रखी गई, लेकिन 1 सितंबर को फेस्टिवल शुरू हुआ तो हिटलर द्वारा पौलेंड पर हमला करने से सेरेमनी में हंगामा मच गया और सेरेमनी 10 दिनों के लिए टालनी पड़ी।

माहौल सुधरने के बदले और बिगड़ गए जब फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के बीच युद्ध का ऐलान हुआ। दूसरे विश्व युद्ध से कांस फिल्म फेस्टिवल 6 सालों तक टला था।

वर्ल्ड वॉर 2 से 6 साल के इंतजार के बाद पहली सेरेमनी 20 सितंबर- 5 अक्टूबर 1946 को हुई, जिसमें 20 देशों ने हिस्सा लिया। 1947 में मैनेजमेंट खराब होने पर महज 16 देशों ने हिस्सा लिया।

अगले साल 1948 में बजट की कमी के कारण सेरेमनी हुई ही नहीं। 1949 में फिर इवेंट मैनेजमेंट से लोग निराश हुए। 1950 में खर्च न उठा पाने पर फिर फिल्म फेस्टिवल हुआ ही नहीं। 1951 से लेकर अब तक सिर्फ कोरोना महामारी के चलते 2020 में सेरेमनी रद्द की गई थी।

18 कैरेट गोल्ड से बना अवॉर्ड, कीमत करीब 18 लाख रुपए

1955 में फेस्टिवल कमेटी ने पाम डिओर (Palm D’or) अवॉर्ड लॉन्च किया, जो इस सेरेमनी का हाईएस्ट अवॉर्ड है। 1964 में पाम डिओर को ग्रैंड प्रिक्स से रिप्लेस किया गया था, हालांकि 1975 से फिर पाम डिओर अवॉर्ड दिया जाने लगा। इसे स्विस ज्वेलरी फर्म चोपार्ड द्वारा तैयार किया गया है। इसे 18 कैरेट यलो गोल्ड और एमराल्ड कट डायमंड से तैयार किया गया है। इस एक अवॉर्ड की कीमत 27 हजार डॉलर यानी 18 लाख रुपए है।

डिनर में खर्च किए जाते हैं 2.8 करोड़ रुपए

कांस फिल्म फेस्टिवल के समय कांस शहर का होटल बेरियर ले मैजेस्टिक (Hotel Barrière Le Majestic) मेहमानों के लिए ओपनिंग और क्लोजिंग इवेंट के लिए खाने की जिम्मेदारी उठाता है। मेहमानों के डिनर के लिए ही 3 लाख 47 हजार डॉलर यानी 2.8 करोड रुपए खर्च किए जाते हैं।

2000 कैकड़ों से बनता है स्पेशल डिनर

वेबसाइट बिजनेस इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक होटल डिनर के लिए 770 पाउंड यानी 340 किलोग्राम फोए ग्रास नाम की डिश तैयार करता है, जो बतख के लिवर से बनने वाली एक स्पेशल फ्रेंच डिश है। इसके अलावा यहां 110 पाउंड्स यानी 49 किलो केवियर बनता है, जो दुनिया की सबसे महंगी डिशेज में से एक है। इस डिश में करीब 1,32,000 डॉलर यानी 1 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। इस डिनर के लिए हर साल 2000 किलो कैकड़े (लॉबस्टर) इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनमें 39 लाख रुपए लगते हैं।

18500 बोतल वाइन-शैंपेन पी जाते हैं गेस्ट्स

सेलेब्स के लिए रखे गए डिनर में वाइन और शैंपेन भी सर्व होती है। पूरे कांस फेस्टिवल के दौरान करीब 18,500 बोतल वाइन और शैंपेन परोसी जाती है। वेबसाइट द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार सेरेमनी में ज्यादातर 1990 शैटो पेट्रस (1990 Chateau Petrus) वाइन सर्व की जाती है। जिसकी एक बोतल की कीमत 9390 डॉलर है, ये दुनिया की छठी सबसे महंगी वाइन है।

हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, डिनर के अलावा दूसरे मौकों पर लगने वाली ड्रिंक्स, खाने, लेजर लाइट, फोटोग्राफ और म्यूजिक में भी 1,50,000 डॉलर यानी 1 करोड़ 23 लाख खर्च किए जाते हैं।

कांस शहर सिर्फ याच को रेंट पर देकर कमाता है 3 हजार करोड़ रुपए

कांस शहर याच पार्टी के लिए भी फेमस है। फेस्टिवल में पहुंचने वाले दुनियाभर के कई सेलेब्स फेस्टिवल के दौरान याच पार्टी का भी हिस्सा बनते हैं। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार याच पार्टी से सालाना कांस शहर की 3 हजार करोड़ रुपए कमाई होती है, जो सेलेब्स खुद खर्च करते हैं।

हील्स की जगह फ्लैट चप्पल पहनी तो रेड कार्पेट पर एंट्री बैन

रेड कार्पेट के नियमों के अनुसार, सेरेमनी में पहुंचने वाली फीमेल सेलिब्रिटीज का हील्स पहनना जरूरी है। ये नियम 2015 में बनाया गया है। अगर कोई सेलेब्स बिना हील्स के यहां पहुंचता है तो उसे सेरेमनी में नहीं आने दिया जाता। 2015 में ऐसा ही एक मामला विवादों से घिर गया, जहां कुछ फीमेल सेलेब्स को हील्स न पहनने पर अंदर नहीं जाने दिया। एक्ट्रेस क्रिस्टेन स्टीवर्ट और जूलिया रॉबर्ट्स भी इस नियम का विरोध करते हुए रेड कार्पेट पर अपनी हील्स रिमूव कर चुकी हैं।

हैंडबैग और सेल्फी पर पाबंदी

रेड कार्पेट के लिए कोई निर्धारित ड्रेस कोड नहीं है, हालांकि यहां आने वाले हर सेलेब को ग्लैमरस लगना अनिवार्य है। हैरानी की बात ये है कि रेड कार्पेट पर हैंडबैग ले जाना सख्त मना है। यहां आने वाले सेलेब्स क्लच या हाथ में दूसरा कोई भी बैग नहीं पकड़ सकते। रेड कार्पेट की रूल बुक पर लिखा हुआ है कि कृपया अपने हैंडबैग अपने होटल में ही छोड़कर आएं।

रेड कार्पेट पर फोटो या सेल्फी लेने की भी सख्त मनाही है, कोई भी सेलेब रेड कार्पेट पर सिर्फ और सिर्फ पैपराजी से ही तस्वीर क्लिक करवा सकता है।

2 किलोमीटर की रेडकार्पेट को दिन में 3 बार बदला जाता है

सबसे ज्यादा कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर आए सेलेब्स चर्चा में रहते हैं।1989 में पहली बार रेड कार्पेट रखी गई थी, जिस पर चलकर तमाम हस्तियां फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। महंगी ड्रेस और ज्वेलरी पहनकर सेलेब्स इस रेड कार्पेट पर दिन भर वॉक करते हैं, जिसके तीन तरफ पैपराजी और मीडिया की भीड़ रहती है। ये रेड कार्पेट 2 किलोमीटर लंबा होता है, साफ दिखाने के लिए इसे दिन में 3 बार बदला जाता है।

पैपराजी की 5-पीस सूट के बिना एंट्री बैन

रेड कार्पेट पर आने वाले सेलेब्स को क्लिक करने पहुंचे पैपराजी के लिए भी कांस फिल्म फेस्टिवल में ड्रेस कोड है। पैपराजी सिर्फ ब्लैक टक्सीडो सूट, टाई/बो और फॉर्मल शूज पहनकर ही आ सकते हैं। अगर ड्रेस कोड में लापरवाही की जाती है, तो उन्हें वहां फोटो क्लिक करने से रोक दिया जाता है। हालांकि, फीमेल पैपराजी को इस ड्रेस कोड में छूट मिली हुई है।

कांस फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी कुछ जरूरी बातें-

जूरी मेंबर को फिल्म सिलेक्शन में दिक्कतें हो रही थीं और ओरिजिनल फिल्मों और नई फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर्स को ज्यादा तवज्जो मिल रही थी। इसे देखते हुए 1954 में स्पेशल जूरी अवॉर्ड कैटेगरी की शुरुआत की गई थी।

1955 में पाम डी-ओर अवॉर्ड (जीतने वालों को दिया जाने वाला अवॉर्ड) का परिचय करवाया गया था। इससे पहले विजेताओं को ग्रांड प्रिक्स से सम्मानित किया जाता था

डोलोरेस डी रियो 1957 में इस सेरेमनी की जूरी मेंबर बनने वाली पहली महिला थीं।

1989 में पहली बार रेड कारपेट रखी गई थी, जिस पर चलकर तमाम हस्तियां फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं।

1951 से लेकर अब तक सिर्फ 2020 में कोरोना महामारी के चलते ही कांस फिल्म फेस्टिवल को कैंसिल किया गया था।

2015 में फ्लैट तलवे की चप्पल पहनने वाले सेलेब्स पर आपत्ति जताई गई थी जिसके खिलाफ कई नामी हस्तियों ने आवाज उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।

दुनियाभर में बढ़ते मीटू मामलों को देखते हुए कांस फिल्म फेस्टिवल ने 2018 में फेस्टिवल के दौरान एक टेलिफोन हॉटलाइन की शुरुआत की। मीटू से जुड़ी कोई शिकायत होने पर सेलेब्स तुरंत इस हॉटलाइन की मदद ले सकते हैं।

जनरल डेलीगेट थिएरी फ्रैमॉक्स ने साल 2015 में कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया।

1950 में चेतन आनंद इंटरनेशनल ज्यूरी में शामिल होने वाले पहले भारतीय सदस्य बने थे।

2003 में ऐश्वर्या राय ज्यूरी में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

2022 में पहली बार भारत को कांस फिल्म फेस्टिवल की तरफ कंट्री ऑफ ऑनर का न्योता मिला।

...

OTT का 'सिस्टम' हिलाने आ रहीं Sonakshi Sinha

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर लगातार नई फिल्मों और वेब सीरीज की भरमार के बीच अब Amazon Prime Video ने अपनी नई ओरिजिनल फिल्म System का ऐलान कर दिया है। हाल ही में रिलीज हुआ इसका ट्रेलर एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर की झलक देता है, जिसमें सत्ता, सच और न्याय की टक्कर देखने को मिलेगी।

Sonakshi Sinha इन दिनों बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। फिल्म में वह नेहा नाम की वकील के किरदार में नजर आएंगी, जिसे अपने पिता की लॉ फर्म में पार्टनर बनने के लिए खुद को साबित करना है। यह चुनौती उन्हें उनके पिता के किरदार में दिख रहे Ashutosh Gowariker देते हैं।

अपने केस को मजबूत बनाने के लिए नेहा साथ लाती है सारिका को, जिसका किरदार Jyothika निभा रही हैं। सारिका एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है, लेकिन उसके अपने कुछ छिपे हुए इरादे भी हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बना देते हैं।

ट्रेलर में कोर्टरूम ड्रामा, रिश्तों की उलझन और कई इमोशनल व टकराव भरे सीन्स देखने को मिलते हैं। दमदार डायलॉग्स और तेज रफ्तार कहानी यह सवाल उठाती है कि क्या ऐसे सिस्टम में न्याय बचा है, जहां ताकत और प्रभाव सच से ज्यादा मायने रखते हैं।

फिल्म का निर्देशन Ashwiny Iyer Tiwari ने किया है। इसे Pammi Baweja, Harman Baweja और Smita Baliga ने प्रोड्यूस किया है। कहानी और स्क्रीनप्ले पर भी कई लेखकों ने काम किया है, जिनमें हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल शामिल हैं।

System में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर के अलावा प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 मई को Prime Video पर स्ट्रीम होगी।


...

धुरंधर 2 के गले में कांटे की तरह अटकी ‘भूत बंगला’

'धुरंधर 2' के बाद अप्रैल से मई के बीच बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों ने दस्तक दी है। एक तरफ जहां Bhooth Bangla लगातार बॉक्स ऑफिस पर सॉलिड कमाई कर रही है, वहीं Dhurandhar 2 के रिकॉर्ड तोड़ सफर को कई नई फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। आइए जानते हैं किन फिल्मों ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी और उनका अब तक का कलेक्शन कितना रहा।

मई में रिलीज हुईं इन बड़ी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा Bhooth Bangla की रही। Akshay Kumar की इस हॉरर-कॉमेडी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 160 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 250 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। रिलीज के 25वें दिन भी फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

वहीं 8 मई को रिलीज हुई पौराणिक फिल्म Krishnavataram: Part 1 को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। करीब 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पांच दिनों में भारत में 8.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 10.41 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आई।

दूसरी ओर Aamir Khan के प्रोडक्शन में बनी Ek Din से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि इसमें पहली बार Sai Pallavi और Junaid Khan की जोड़ी देखने को मिली। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई। 10 दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन केवल 4.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 5.44 करोड़ रुपये तक सीमित रही।

इसके अलावा Dadi Ki Shaadi भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। Neetu Kapoor, Kapil Sharma और Riddhima Kapoor Sahni स्टारर इस फिल्म ने पांच दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.95 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 4.73 करोड़ रुपये का कारोबार किया।


...

Riteish Deshmukh की हिस्टोरिकल ड्रामा ने दुनियाभर में मचाया धमाल, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

Riteish Deshmukh, Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Genelia D'Souza और Vidya Balan जैसे सितारों से सजी Raja Shivaji बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ फिल्म दुनियाभर में भी जबरदस्त कमाई कर रही है और दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है।

Raja Shivaji ने रिलीज के 10वें दिन तक 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है। Jio Studios और Mumbai Film Company के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन Riteish Deshmukh ने किया है। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और कुल नेट कलेक्शन 75.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए रखी। दूसरे शनिवार और रविवार को कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 81 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में फैमिली ऑडियंस की लगातार मौजूदगी फिल्म की सफलता की बड़ी वजह मानी जा रही है।

Raja Shivaji ने मराठी सिनेमा में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। इनमें किसी मराठी फिल्म के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग डे कमाई, सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड, एक दिन में सबसे ज्यादा कलेक्शन और पहले हफ्ते में सर्वाधिक कमाई जैसे रिकॉर्ड शामिल हैं।

यह 2026 की ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म मराठा साम्राज्य के संस्थापक Chhatrapati Shivaji Maharaj के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्माण Genelia D'Souza और Jyoti Deshpande ने किया है। फिल्म में Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Mahesh Manjrekar, Sachin Khedekar, Bhagyashree, Fardeen Khan, Jitendra Joshi और Amole Gupte भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।


...

‘राजा शिवाजी’ और ‘भूत बंगला’ के बीच नवाजुद्दीन की फिल्म ने मारी बाजी, पहले दिन ही निकाला आधा बजट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई रिलीज आई एम नॉट एन एक्टर (I Am Not An Actor) ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और पहले दिन ₹71 लाख की कमाई की है। सिर्फ ₹1.5 करोड़ के छोटे बजट में बनी इस फिल्म की ओपनिंग बताती है कि इस इंडी प्रोजेक्ट को मजबूत शुरुआत मिली है, साथ ही यह भी दिखाता है कि दर्शकों में कंटेंट आधारित सिनेमा के लिए पसंद लगातार बढ़ रही है।

दर्शकों को पसंद आई फिल्म की कहानी

देशभर के 95 से ज्यादा थिएटर्स में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर' सीमित स्तर पर सिनेमाघरों में आई, लेकिन सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और इसकी जमीन से जुड़ी कहानी की तारीफ के कारण फिल्म ने अच्छा बज बनाया। बड़े बजट की कमर्शियल फिल्मों के दौर में इस फिल्म की ओपनिंग फिर साबित करती है कि दमदार कहानी और शानदार अभिनय के साथ छोटी फिल्में भी सफल हो सकती हैं। 

पहले ही दिन आधा बजट वसूल

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर शानदार प्रदर्शन किया है। सिर्फ 1.5 करोड़ रुपये के मामूली बजट के साथ बनी फिल्म ने पहले ही दिन 71 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स ने इस कलेक्शन को ऑफिशियली शेयर कर दर्शकों का आभार जताया।

नवाजुद्दीन की एक्टिंग ने किया इंप्रेस

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के दम पर सजी आई एम नॉट एन एक्टर ने ऑनलाइन पहले ही चर्चाएं शुरू कर दी हैं। दर्शक अभिनेता की परतदार अदाकारी और सहज स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके प्रदर्शन को रॉ और इम्पैक्टफुल बताया है और इसे किरदार आधारित भूमिकाओं पर नवाजुद्दीन की बेमिसाल पकड़ की याद दिलाने वाला कहा है।

आदित्य कृपलानी के निर्देशन में बनी 'आई एम नॉट एन एक्टर' एक अनोखा कॉन्सेप्ट पेश करती है, जो यथार्थवाद और आत्ममंथन वाली कहानी को मिलाकर इंडी फिल्ममेकिंग की असली भावना को बरकरार रखती है। फिल्म की सीमित रिलीज रणनीति और बेहद नियंत्रित प्रोडक्शन कॉस्ट को देखते हुए इसकी शुरुआती कमाई और भी खास बन जाती है।

फिल्म के बारे में

पहले दिन की कमाई ही अपने प्रोडक्शन बजट के लगभग आधे तक पहुंचने के साथ आई एम नॉट एन एक्टर ने खुद को इस बात का शानदार उदाहरण बना दिया है कि दमदार कंटेंट वाली फिल्में दर्शकों की पसंद भी जीत सकती हैं और बॉक्स ऑफिस पर पकड़ भी बना सकती हैं।

अब जैसे-जैसे वीकेंड के आंकड़े सामने आएंगे, इंडस्ट्री की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या आई एम नॉट एन एक्टर अपनी बढ़त को जारी रखती है। फिलहाल फिल्म की ओपनिंग ने इसके लिए सकारात्मक माहौल बना दिया है और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर इस फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत दर्ज की है। एक बार फिर यह साबित हुआ है कि दमदार परफॉर्मेंस और सच्ची कहानी आज भी देशभर के दर्शकों के दिलों तक पहुंचती है। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।


...

आमिर खान ने ‘4 इडियट्स’ को दी हरी झंडी, सीक्वल को लेकर बढ़ी उत्सुकता

भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। आमिर खान ने खुद इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि ‘इडियट्स’ की दुनिया एक बार फिर परदे पर लौटने वाली है। सोशल मीडिया पर इसे फिलहाल ‘4 इडियट्स’ के नाम से चर्चा मिल रही है और इंडस्ट्री में इसे 2026-27 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में गिना जा रहा है।

निर्देशक राजकुमार हिरानी और लेखक अभिजात जोशी ने कहानी को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। सीक्वल की कहानी पहली फिल्म के अंत के करीब 10 से 15 साल बाद की होगी, जहां रैंचो, फरहान और राजू की जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी होगी। कहानी इस बात को दिखाएगी कि सफलता के बाद भी नई चुनौतियां कैसे उन्हें फिर एक साथ लाती हैं और बदलते समय में शिक्षा व्यवस्था से उनका टकराव कैसे होता है। आमिर ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने कहानी का नरेशन सुन लिया है और यह बेहद अतरंगी है।

फिल्म के लिए कई मीटिंग्स हो चुकीं

रोचक ये भी है कि हिरानी के साथ ‘संजू’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके विकी को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई है। बताया जा रहा है कि उनका किरदार कहानी में एक नया इमोशनल और फ्रेश एंगल जोड़ेगा। विकी, आमिर और हिरानी के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर कई दौर की मीटिंग्स भी हो चुकी हैं। विकी ने मौखिक तौर पर भूमिका के लिए हामी भर दी है। शूटिंग 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

इस बार फिल्म का नाम ‘4 इडियट्स’ रखने के पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो कहानी इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक दौर की ‘प्रेशर कुकर’ वाली शिक्षा प्रणाली पर टारगेट करेगी। सीक्वल इस बात पर केंद्रित हो सकता है कि कैसे डिजिटल दुनिया में मशीन बनने की दौड़ ने इंसानी जज्बातों को पीछे छोड़ दिया है।

विकी कौशल भी बन सकते हैं फिल्म का हिस्सा

फिल्म की कास्टिंग को लेकर सबसे ज्यादा उत्सुकता बनी हुई है। आमिर एक बार फिर रैंचो उर्फ फुंसुख वांगडू के किरदार में नजर आएंगे, यह लगभग तय हो चुका है। वहीं आर. माधवन और शरमन जोशी की वापसी को लेकर आधिकारिक घोषणा भले न हुई हो, लेकिन तीनों एक्टर्स ने एक साथ शूट करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है। सीक्वल में सबसे बड़ा बदलाव ‘चौथे इडियट’ की एंट्री को लेकर बताया जा रहा है। चर्चा है कि राजकुमार हिरानी इस नई भूमिका के लिए विकी कौशल को कास्ट कर सकते हैं।


...

बंदर का टीजर रिलीज, दमदार अंदाज में दिखी कहानी की पहली झलक

बंदर का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें बॉबी देओल एक ऐसे अभिनेता के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी चमकती स्टारडम भरी जिंदगी अचानक मुश्किलों में घिर जाती है। 1 मिनट 29 सेकंड के इस टीजर में बॉबी देओल ने ‘समर’ नाम के एक कलाकार का रोल निभाया है, जो कभी बड़ा स्टार था, लेकिन बदलते दौर में अपनी पहचान बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।

टीजर की शुरुआत 70 के दशक के डिस्को अंदाज में फिल्माए गए रिमैजिन रेट्रो गाने ‘कम ऑन बेबी, दिल किसको देगी’ से होती है। इसके बाद समर की जिंदगी की झलक दिखाई जाती है, जहां वह अब फिल्मों की बजाय शादियों और छोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करता नजर आता है। धीरे-धीरे फिल्म के बाकी किरदारों की एंट्री होती है। सबा आजाद फिल्म में बॉबी देओल की डेट के किरदार में हैं, जबकि सपना पब्बी उनकी एक्स पार्टनर की भूमिका निभा रही हैं।

टीजर में बड़ा मोड़ तब आता है, जब समर अचानक एक गंभीर मामले में गिरफ्तार हो जाता है। इसके बाद जेल और कोर्टरूम से जुड़े कई दृश्य देखने को मिलते हैं। कहानी एक ऐसे शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद को बेगुनाह साबित करने की कोशिश करता है, लेकिन जैसे-जैसे घटनाएं आगे बढ़ती हैं, मामला और भी रहस्यमयी और उलझा हुआ नजर आने लगता है।

फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जो इससे पहले ‘देव डी’, ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘अगली’ और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। यह बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की पहली फिल्म है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी और रिद्धी सेन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि ‘बंदर’ भारत में हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी चर्चित कहानियों के लिए जाने जाते हैं। Zee Studios

 के सहयोग से बनी यह फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

...

‘धुरंधर 2’ के क्लाइमैक्स में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का और हर टैंक में हर टैंक में 25 किलो बारूद का इस्तेमाल किया गया था। यह खुलासा फिल्म के SFX सुपरवाइजर विशाल त्यागी किया है।

उन्होंने बताया कि फिल्म का सबसे चर्चित टैंकर ब्लास्ट सीन पूरी तरह से 'प्रैक्टिकल इफेक्ट्स' की मदद से शूट किया गया था और इसमें जीरो CGI (कंप्यूटर ग्राफिक्स) का इस्तेमाल हुआ।

इस खतरनाक सीन के दौरान रणवीर सिंह धधकती आग और धमाकों के बीच बिल्कुल शांत रहकर अपना शॉट दे रहे थे।

असली पेट्रोल और बारूद का हुआ इस्तेमाल

विशाल त्यागी ने 'हिंदी रश' को दिए इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर इस सीन को बहुत रियल दिखाना चाहते थे। विशाल ने कहा, "आमतौर पर लोग छोटा धमाका करके उसे कंप्यूटर की मदद से बड़ा दिखा देते हैं, लेकिन आदित्य धर का निर्देश साफ था कि हमें धमाकों के लिए CGI का इस्तेमाल नहीं करना है।

क्लाइमैक्स में टैंकर ब्लास्ट को क्रिएट करना सबसे मुश्किल काम था। हमने इसमें असली 500 लीटर पेट्रोल जलाया। सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी चिंता थी क्योंकि आग की लपटों के बीच रणवीर सिंह को पैदल चलना था।"

धमाके के बीच बेखौफ दिखे रणवीर सिंह

शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा खतरा रणवीर सिंह के लिए था क्योंकि उन्हें आग के बेहद करीब से गुजरना था। विशाल ने बताया कि रणवीर बिल्कुल भी डरे हुए नहीं थे। विशाल के मुताबिक, रणवीर को हमारी टीम पर भरोसा था। मैंने उन्हें सटीक जानकारी दी थी कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है।

शॉट पूरा होने के बाद उन्होंने खुश होकर मुझसे कहा- 'फाड़ दिया तूने!' इस सीन में अर्जुन रामपाल भी मौजूद थे, लेकिन धमाके वाले शॉट से पहले उन्हें वहां से हटा दिया गया था, जबकि रणवीर ने ज्यादा रिस्क लिया।

प्रोडक्शन की सलाह को किया दरकिनार

इस सीन को अंजाम देने के लिए विशाल त्यागी पर काफी दबाव था। प्रोडक्शन टीम चाहती थी कि खर्च कम करने के लिए केवल 250 लीटर ईंधन का इस्तेमाल हो, लेकिन विशाल 500 लीटर की जिद पर अड़े रहे। उन्होंने बताया, "सही विजुअल इफेक्ट लाने के लिए मुझे हर टैंक में 25 किलो बारूद डालना था।

मैंने सबकी सुनी, लेकिन अंत में किया वही जो फिल्म के लिए जरूरी था। इसके लिए असली ट्रेन बेस और कंटेनर्स का इस्तेमाल किया गया था ताकि सीन स्क्रीन पर दमदार दिखे।"

तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म

धुरंधर 2 दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। धुरंधर 2 ने 1,742.10 करोड़ रुपए कमाने वाली अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया। अब यह सिर्फ दंगल (₹2070 करोड़) और बाहुबली-2 (₹1,788.06 करोड़) से पीछे है।

धुरंधर और धुरंधर 2 ने मिलकर दुनियाभर में 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली। इसके बाद यह 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म फ्रेंचाइजी बन गई है। जब किसी एक फिल्म की सफलता के बाद उसके एक से ज्यादा पार्ट बनाए जाते हैं तो वह एक फ्रेंचाइजी का रूप ले लेती है।


...

Japan में 10 जुलाई को रिलीज होगी ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज की जाएगी। जापान में इस फिल्म को 'ऑपरेशन धुरंधर' के नाम से रिलीज किया जाएगा। धुरंधर से पहले जापान में रणवीर सिंह की गली बॉय, गोलियों की रासलीला राम-लीला और पद्मावत फिल्में रिलीज हो चुकी हैं।

जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपए (¥ 2.42 बिलियन) का कलेक्शन किया था।

वहीं, दूसरे नंबर पर रजनीकांत स्टारर फिल्म मूथु है, जिसकी कमाई करीब 24.04 करोड़ रुपए (¥ 405 मिलियन) रही। इसके अलावा बाहुबली 2 और 3 इडियट्स ने भी यहां अच्छी कमाई की थी।

धुरंधर ने 1,307 करोड़ रुपए कमाए

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए थे। फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की थी।

सैकनिल्क के अनुसार, धुरंधर ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में करीब 1,307 करोड़ रुपए कमाए।

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग 840 करोड़ रुपए हुआ। विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब 299.5 करोड़ रुपए कमाए। अमेरिका और कनाडा में 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर बाहुबली 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ा।

दूसरा पार्ट 19 मार्च को रिलीज हुआ था

धुरंधर का दूसरा पार्ट ग्लोबली 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था। फिल्म की अब तक की कुल दुनिया भर में कमाई 1,780.76 करोड़ रुपए हो चुकी है। भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए तक हो गया है। फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों से अब तक 424.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।


...

Yash की ‘टॉक्सिक’ रिलीज दूसरी बार टली

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी नई डेट घोषित नहीं की गई है।

यश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया,

कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी।

दूसरी बार फिल्म की रिलीज टली

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट टली है। फिल्म की ओरिजिनल रिलीज डेट 19 मार्च 2026 थी, जिसे 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया था। मेकर्स ने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिडिल ईस्ट में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया।

वहीं, इसका दूसरा कारण यह भी कहा गया था कि फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से क्लैश करने वाली थी और फिल्म को नुकसान न हो, इसलिए फिल्म पोस्टपोन की गई।

OTT राइट्स डेडलॉक

वहीं, 27 अप्रैल को M9 News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि टॉक्सिक की 4 जून की डेट भी आगे खिसक जाएगी और इसका एक कारण OTT राइट्स डेडलॉक भी सामने आया था। प्रोड्यूसर्स (KVN Productions) डिजिटल राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांग रहे हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स सिर्फ 110 करोड़ रुपए के आसपास ऑफर कर रहे हैं। यह अंतर इतना बड़ा है कि डील अटकी हुई है।

VFX और ऑडियो क्वालिटी इश्यू

शुरुआत से ही फिल्म का VFX और ऑडियो क्वालिटी भी फिल्म की रिलीज को लेकर इश्यू है। आलवेज बॉलीवुड ने दावा किया था कि मार्च की शुरुआत में इंटरनल स्क्रीनिंग में यश VFX और बैकग्राउंड ऑडियो से संतुष्ट नहीं हुए। प्रमुख सीन में क्वालिटी कम लगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर पॉलिश करने को कहा था। हालांकि, कुछ सोर्सेज ने इसे नकारा भी था।

अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा

जनवरी 2026 में जारी टीजर में एक्टर यश और मॉडल बीट्रिज ताउफेनबाक के बीच कार के अंदर दिखाए गए एक सीन को लेकर विवाद हुआ। कर्नाटक की आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने इसे अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग और सेंसर बोर्ड (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को पत्र लिखकर इस सामग्री की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था।


...