भाजपा कर रही कांग्रेस के अपार जनसमर्थन को छुपाने की साजिश, भाजपा का सफाया होने की कगार पर है, जिससे पार्टी एवं कार्यकर्ता बौखला गए हैं: आभा चौधरी

अपार चौधरी

अमेठी : आज उत्तर-प्रदेश के अमेठी में हो रही राहुल गाँधी जी एवं प्रियंका जी की रैलियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की आईटी सेल साज़िशन रैली के अगले दिन अपने कार्यक्रमों के झूठे प्रचार के विज्ञापन देकर कांग्रेस की खबरों को छिपाने की कोशिश कर रही है । समस्त प्रदेश में हो रही कांग्रेस की शृंखलाबद्ध ‘महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ’ रैलियों को मिल रहे अपार जनसमर्थन और जनता के प्यार को भाजपा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से छिपाने की साज़िश कर रही है। मीडिया को सत्ता का रौब व झूठे मुकदमों में फंसाने का डर दिखाकर पत्रकारों को अपने कब्जे में कर रही है। मीडिया की स्वतंत्र पत्रकारिता को दबाकर झूठ व जाति-धर्म के मुद्दों में जनता को उलझा रही है। 


भाजपा जातीय एवं धार्मिक समीकरण की राजनीति की आड़ में भूस्वामियों, पूंजीपतियों, दबंगों और अपराधियों का हित साधने वाली राजनीतिक पार्टी है। बीजेपी की राजनीति जनता के संसाधनों को लूटकर अपने पूँजीपति दोस्तों का घर भरने का माध्यम भर है। गरीब-मेहनतकश लोगों की तकलीफ़ों और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए यह भ्रष्ट सरकार सोचती भी नही है। कांग्रेस पार्टी कभी भी जनता के बुनियादी संघर्षों से दूर नही हुई हमारी पार्टी की राजनीति की दिशा एवं लक्ष्य हमेशा गरीब, भूमिहीन खेत मजदूर और मेहनतकश किसानों के बुनियादी जनसंघर्षों के अनुसार तय होती आ रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए सर्व समाज को बराबर सम्मान देने का काम किया है बल्कि ऊंच-नीच व अमीर- गरीब की भेदभाव प्रथा को खत्म करके देश को सम्मानजनक स्थिति में खड़ा करने का काम किया है। हर वर्ग के लोगों को भाईचारे व अमन शांति का पाठ पढ़ाया है। 

जबकि भाजपा की गलत नीति व विचारधाराओं ने देश मे नफरत का जहर घोलने का काम किया है। मोदी व योगी सरकार ने हमेशा धर्म और आस्था के नाम पर देश को बाँटने का काम करती रही है। कभी दंगे कराकर तो कभी जाति-मजहब के नाम पर आपसी भाईचारे को समाप्त किया है। महंगाई और बेरोज़गारी जैसी चुनौतियों को कांग्रेस ने जहाँ 70 साल में लगभग ख़त्म किया था मात्र 7 साल में भाजपा ने देश को उसी जगह लाकर खड़ा कर दिया है।

मीडिया प्रभारी
आभा चौधरी