शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

 शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 286 अंक गिरकर 65,226 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 92 अंक की गिरावट रही। ये 19,436 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी देखने को मिली है। इससे पहले कल भी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।

आज ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर, पीएसयू बैंक, कैपिटल गुड्स, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 1-3 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए। वहीं IT शेयरों में हल्की खरीदारी देखने को मिली। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 83.24 रुपए पर बंद हुआ।

RBI मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग आज से

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग आज से शुरू होगी। 6 अक्टूबर को इस मीटिंग के नतीजों की घोषणा होगी। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि RBI लगातार चौथी बार ब्याज दरों को जस का तस रख सकता है। RBI ने फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5% की थी। तब से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कच्चे तेल के दाम में तेजीआज OPEC+ की बैठक से पहले कच्चा तेल संभला है, बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2% की मजबूती के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड में भी हल्का सुधार है, हालांकि ये अब भी 90 डॉलर 

प्रति बैरल के नीचे ही बना हुआ है।

FY24 में भारत की GDP ग्रोथ 6.3% रहने की उम्मीद

वर्ल्ड बैंक ने ग्लोबल चिंताओं के बीच 2023-24 के लिए भारत का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट यानी GDP ग्रोथ अनुमान 6.3% बरकरार रखा है। इससे पहले 4 अप्रैल को वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट जारी की थी जिसमें ग्रोथ अनुमान को 6.6% से घटाकर 6.3% किया गया था। स्लोअर कंजंप्शन ग्रोथ और चैलेंजिंग एक्सटर्नल कंडीशन को इसका कारण बताया गया था।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 316 अंक गिरकर 65,512 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 109 अंक की गिरावट रही। ये 19,528 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिली थी।