टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सोढ़ी का रोल करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह ने इस साल अप्रैल-मई में अपना घर छोड़ दिया था। हालांकि, 27 दिनों तक यहां-वहां भटकने के बाद वो घर वापस लौट आए।
वो सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गए हैं। इसी बीच उन्होंने शो पर अपनी को-एक्ट्रेस रहीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल के साथ एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो में गुरुचरण, जेनिफर को सरप्राइज देते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया- ‘जब वी मेट अगेन।’ जेनिफर ने ‘तारक मेहता..’ में गुरुचरण की वाइफ रोशन सोढ़ी का किरदार निभाया था।
दोनों को साथ देखकर खुश हुए यूजर्स
इस वीडियो में दोनों को साथ देखकर शो ‘तारक मेहता..’ के फैंस बेहद खुश हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘इस जोड़ी को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘अब तो आप दोनों शो में वापस आ जाइए।’ इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया- ‘जब से आप दोनों ने शो छोड़ा तब से मैंने भी नहीं देखा।’
गुरुचरण के हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स
तीन दिन पहले ही गुरुचरण के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स भी हुए हैं। उन्होंने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ केक कट करके यह खुशी सेलिब्रेट की थी। इसके अलावा एक्टर ने फैंस को थैंक्स कहते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था।
शो को पूरे हुए 16 साल
गुरुचरण और जेनिफर ने कुछ साल पहले ही यह शो छोड़ दिया था। दोनों के अलावा इस शो से जुड़े कई एक्टर्स भी इसे छोड़कर जा चुके हैं।
हाल ही में शो ने 16 साल भी पूरे किए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने टीम के साथ सेलिब्रेट भी किया था।