11 राज्यों में कोहरा, 4 में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को बिहार समेत 11 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट है।

मध्यप्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण 29 जनवरी से 15 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तरी हवाओं के कारण राज्य में बीते 4 दिन से ठंड भी बढ़ोतरी हुई है।

राजस्थान में दिन में गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 30°C तक पहुंचा। मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 5 फरवरी के बीच राजस्थान में बारिश की संभावना है।

वहीं, बिहार के 10 जिलों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट है। दो पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र में 29 जनवरी और 1 फरवरी को एक्टिव होगा, जिससे 1 फरवरी से फिर ठंड बढ़ने की संभावना है।

इधर हरियाणा में समय से पहले ही ठंड में कमी हुई है। दिन का तापमान बढ़ रहा है। रात और दिन के तापमान में करीब 13 से 15 डिग्री तक का अंतर है। इसका असर गेहूं की फसल पर पड़ रहा है।

दिल्ली में इस हफ्ते तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण ऐसा होगा। शनिवार-रविवार को बारिश के आसार हैं। इस वजह से तापमान में थोड़ी सी गिरावट आ सकती है।

जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 2 दिन बाकी

जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 2 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा।

इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा।

अगले दिन के मौसम का हाल

29 फरवरी: उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में कोहरा छाया रहेगा।