कासगंज के किसानों को अनवरत रूप से नहीं मिल रही किसान निधि

कासगंज : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहयोग पहुंचाने के लिए कोरोना काल मैं किसानों को सहयोग देने के लिए सम्मान निधि खातों में अनवरत रूप से नहीं पहुंची है। दो हजार प्रति छमाही मिलने वाली धनराशि को लेकर किसान परेशान हैं। कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद भी उनकी समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। जिले की प्रत्येक तहसील क्षेत्र मैं स्थित ब्लॉक स्तर पर ऐसे तमाम किसान प्रतिदिन बैंकों एवं संबंधित कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। जिनके खातों में सम्मान निधि की धनराशि अचानक बंद हो गई है। पिछले कई माह से धनराशि का हस्तांतरण नहीं किया जा रहा है। समस्या निस्तारण की दिशा में संबंधित अधिकारी भी किसी तरह की स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। इन दिनों कोरोना काल एवं लॉकडाउन के चलते किसान परेशान है। छोटे किसान इस धनराशि से रोजमर्रा के अपने तमाम कार्य करते हैं। धनराशि न प्राप्त होने के कारण किसानों के समक्ष समस्या हो गई है। किसानों को छह माह में दो हजार की धनराशि प्राप्त होती है। जो उनके जीवन यापन में काफी सहयोगी साबित हो रही है। इन दिनों बारिश हो चुकी है। सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है। किसानों के माथे पर चिंता के भाव उभर आए हैं। ऐसे में किसानों को आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। सम्मान निधि की धनराशि उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। समस्या को लेकर क्या कहते हैं किसान कासगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम वाकनेर निवासी किसान कंही सिंह का कहना है कि पिछली दो बार से उनके खाते में एक किसान निधि नहीं आई है। दो दिन पहले ही बैंक जाकर खाते का अवलोकन किया है। समस्या उत्पन्न हो रही हैं। किसान राम श्री का कहना है कि उनके पास 15 बीघा कृषि योग्य भूमि है। जिसमें प्रतिवर्ष समय के अनुसार खेती की जाती है। दो हजार सम्मान निधि के मिलते थे, लेकिन तीन बार से धनराशि उपलब्ध नहीं हुई है। कई बार खाते देख आए हैं। कारण जानने के लिए तहसील गए हैं, लेकिन कोई अधिकारी जवाब नहीं दे रहा। सहावर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सैदपुर का निवासी किसान ओम प्रकाश का कहना है कि उनका दस बीघा का चक है। खेती हो रही है। इन दिनों बारिश में फसल को नुकसान हुआ है। सम्मान निधि दो बार से नहीं आई है। धनराशि मिलने पर घर के अन्य जरूरी काम हो जाते हैं। बैंक गए लेकिन पता नहीं चल सका धनराशि क्यों नहीं आ रही है। इन्हें प्राप्त होती है धनराशि कोरोना काल मे आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना लागू की है। योजना के अंतर्गत 25 बीघा से कम खेती वाले किसानों को धन राशि दिए जाने का प्राविधान है। इसका ऑनलाइन आवेदन होता है। लेखपाल से लेकर एसडीएम तक की रिपोर्ट लगने के बाद किसानों को लाभान्वित किया जाता है।