Funny Jokes: 2 दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे...और तभी...

नई दिल्ली: 


1.

2 दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।

पहला: हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ीं।

दूसरा: अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं...

मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकडऩे के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं।


2.

पूनम अपनी सहेली मीना से : क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?

मीना : हां, 5 हजार रुपये की है।

पूनम : अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?

मीना : हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।

पूनम : क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?

मीना : नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।


3.

टीचर (चम्पू से) - यह बताओ कि दुनिया में कितने देश है ??

चम्पू - कर दी ना पागलों वाली बात!

दुनिया में एक ही देश है भारत.... बाकी सब तो विदेश है...।