दो सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद में चली गोली, एक की मौत

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के एम पी नगर थाना क्षेत्र स्थित निर्माण सदन में आज सुबह दो सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद में चली गोली से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार निर्माण सदन में सुबह ड्युटी के दौरान दो सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक सुरक्षाकर्मी ने दूसरे पर बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद आरोपी सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की असली वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।