नोएडा : नाबालिग साली को अगवा कर दुष्कर्म

नोएडा :  सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग साली को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के ओखला निवासी व्यक्ति ने 30 नवंबर को पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी 12 साल की बेटी है। उनकी बड़ी बेटी की शादी सुमित नाम के युवक से हुई है। आरोप है कि सुमित उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। इसके तहत पुलिस ने मोरना बस स्टैंड से गुरुवार को सुमित को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से किशोरी को भी बरामद किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच भी कराई है। आरोपी मूलरूप से इटावा के नंगला वलसिंह का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।