भाजपा ने माफियाओं की जमीन छीनकर गरीबों के मकान बनवाए : दिनेश शर्मा

गाजियाबाद/मुरादनगर : मुरादनगर में भाजपा जनसंदेश यात्रा में शनिवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अभी तक विकास किया। दूसरे दलों ने अपनी चिट् तिजोरियों को भरने का काम किया है। भाजपा ने माफियाओं द्वारा कब्जाई जमीन को छीनकर गरीब लोगों के मकान बनवाएं हैं। उप मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में शिक्षा के भी माफिया हुआ करते थे। किसी की जगह कोई दूसरा परीक्षा देता था, लेकिन आज सब कुछ बंद हो गया है। अब परीक्षा से लेकर भर्तियों में भी पारदर्शिता बरती जा रही है।


उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के नाम पर वोट तो पाया लेकिन विकास नहीं किया यह सपना भाजपा ने साकार करके दिखाया है। मुरादनगर में कई जगह पर भाजपा की जन संदेश यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। जन संदेश यात्रा में उमड़ती भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में पिछली बार का भी रिकॉर्ड टूटने वाला है। उपमुख्यमंत्री बोले आज बीजेपी के सामने कोई नहीं टिक रहा है। दूसरे नंबर को लेकर लड़ाई चल रही है। बसपा सोच रही किसी तरह वह दूसरे नंबर पर आ जाये, सपा कांग्रेस सब यही सोच रहे। ओवेसी पर निशाना साधते हुए कहा कि हैदराबाद वाले भाई जान बीजेपी को गाली दे रहे हैं, लेकिन मोदी जी ने घर घर लोगों को गैस दी। इन


बल्कि हिंदू व मुसलमान इसके सभी लाभार्थी हैं। लेकिन वो लोग कौन थे जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलवाई। शिवभक्तों पर पत्थर बरसने वाले लोग सुन लो। देश व प्रदेश में आज मोदी और योगी की सरकार है। अब भक्तों पर पत्थर नहीं हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। हम कहते थे काशी हमारी आस्था है लेकिन कोई पार्टी का नेता वहां नहीं जाता था। मोदी व योदी ने काशी का कायाकल्प करने की शुरुआत की और आज काशी बम बम बोल रहा है। पिछली सरकारों में बम बम बोलने पर साम्प्रदायिक हो जाते थे और कारसेवकों पर गोली चलवाकर धर्म निरपेक्ष हो जाते थे। अब सभी को समझ आ गया है कि यहां राम नाम का जाप करना पड़ेगा वरना हालत खराब हो जाएंगे। अब लोग हनुमान चालीसा का पाठ सीखने लगे हैं।


अब सबको समझ आ गया कि तुष्टिकरण कर अगर बहुसंख्यकों को ठेस पहुंचाई तो जनता जवाब देगी। देश व प्रदेश में विकास की लहर चल रही है। जगह-जगह एम्स व स्कूल,कालेज व विश्वविद्यालय खुल रहे हैं। हाईस्पीड ट्रैन चल रही है। एक समय यहां माफियाराज था। पांच बजे के बाद बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती थी। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी। कई इलाकों में लोग अपने मकान बेचकर पलायन के लिए मजबूर हो गए, लेकिन योगी सरकार ने इन सब पर विराम लगा दिया।