24 घंटे में 1.68 लाख नए मरीज; एक दिन में 12 हजार की कमी, दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तर बंद

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की तीसरी लहर में 11 दिन के अंदर देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख से बढ़कर 8 लाख के पार हो गई है। सोमवार को लगातार 5वें दिन 1 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालांकि, सोमवार को रविवार के मुकाबले करीब 12 हजार कम केस मिले। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 1 लाख 67 हजार 550 नए मामले मिले हैं। इससे पहले रविवार को 1.79 लाख केस मिले थे। अब देश में कुल 8 लाख 15 हजार 46 एक्टिव केस हैं।

सोमवार को 69,798 लोग ठीक हो गए, जबकि 277 लोगों की मौत हुई है। अच्छी बात ये है कि सबसे ज्यादा चिंताजनक बने महाराष्ट्र, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में भी सोमवार को नए मामलों की संख्या में कमी आई है, लेकिन चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में नए मामले बढ़ना लगातार जारी है।

दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस और रेस्टोरेंट-बार बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक में ये फैसला लिया गया। हालांकि, लोगों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई है।

CM अरविंद केजरीवाल मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें राजधानी में कोरोना के हालात पर समीक्षा की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली में सख्ती पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

कोरोना अपडेट्स

  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में 120 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
  • हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर पाबंदी लगा दी है। हरिद्वार के DM विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिले में 14 जनवरी की रात 10 बजे से 15 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान हर की पौड़ी इलाके में भी एंट्री बैन रहेगी।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% है। वहीं, ओमिक्रॉन केस की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है। इनमें से 1,711 मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • देश में सोमवार 10 जनवरी को 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज लगाने की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि बीते दिन 10.30 लाख से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाया जा चुका है।

देश की कई बड़ी हस्तियां संक्रमित

  • फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बोम्मई में कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन दिन पहले CM हाउस के 27 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे। पढ़िए पूरी खबर...
  • दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 1000 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान नए मामलों में करीब 11 हजार की कमी आई है। राज्य में सोमवार को 33,470 नए केस सामने आए, जबकि रविवार को 44,388 केस मिले थे। सबसे अच्छी खबर महाराष्ट्र में महामारी से उबरने वालों की संख्या दोगुनी हो रही है। रविवार को 15,351 लोगों के मुकाबले सोमवार को 29,671 डिस्चार्ज हुए हैं। इस दौरान 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कुल एक्टिव केस 2,06,046 हो गए हैं। अब तक राज्य में 69.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

इनमें 66.02 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 41 हजार 647 लोगों की मौत हो गई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट भी 22% से घटकर 19.26% हो गया है। मुंबई में कोरोना वायरस की तीसरी लहर को देखते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य बेंच ने मंगलवार से दिन में केवल 3 घंटे काम करने का निर्णय लिया है। यह आदेश 28 जनवरी तक लागू रहेगा और इस दौरान केवल बेहद जरूरी केस ही सुने जाएंगे।

2. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में सोमवार को 19,286 नए केस मिले हैं, जो रविवार को मिले 24,287 मामलों से बेहद कम हैं। बंगाल में इस दौरान 8187 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, राज्य का पॉजिटिविटी रेट अब भी बढ़ रहा है, जो 34% से बढ़कर 37% पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक कुल 17,74,332 केस मिले हैं, जबकि 16.65 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। राज्य में कुल 19,917 लोगों की मौत हो चुकी है3. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को दिल्ली में नए मामलों का आंकड़ा घटकर 20 हजार के नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे के दौरान 19,166 नए मामले मिले हैं, जो रविवार को मिले 22,751 नए केस के मुकाबले 16% कम है। आज 17 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 14,076 लोग रिकवर हुए हैं, जिससे कुल एक्टिव केस भी 65,806 से घटकर 60,733 रह गए हैं।

हालांकि नेशनल कैपिटल में पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 25% पर पहुंच गया है, जिसे चिंता की बात माना जा रहा है। अब तक राज्य में कुल 15,68,896 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.77 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,177 लोगों की मौत हो गई।

4. तमिलनाडु
यहां सोमवार को 24 घंटे के दौरान 13,990 नए मामले सामने आए, जबकि 2547 मरीज ठीक हुए और 11 लोगों की मौत हुई। अब तक राज्य में 28.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 27.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 36,866 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 62,767 हैं। तमिलनाडु में पॉजिटिविटी रेट 10% है।
5. कर्नाटक
यहां सोमवार को 11,698 लोग संक्रमित पाए गए, 1148 लोग ठीक हुए और 4 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 30.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 29.65 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 38,374 लोगों की मौत हो गई। 60,148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कर्नाटक में पॉजिटिविटी रेट 8% है।

9 अन्य प्रमुख राज्यों का हाल
1. राजस्थान
यहां सोमवार को 6,095 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 472 लोग ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.48 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,974 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 25,088 हैं।

2. मध्य प्रदेश
यहां सोमवार को 2,317 लोग संक्रमित पाए गए और 559 लोग ठीक हुए हैं। यहां एक 22 साल की युवती की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.03 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.84 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,538 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 8,599 हैं।

15 दिसंबर 2021 के बाद से अब तक 10 मौतें रिपोर्ट हो चुकी हैं। 24 घंटे में प्रदेश के चारों बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट हुआ है। इंदौर में सबसे ज्यादा 948 नए मरीज मिले हैं। भोपाल में 562 केस मिले। इनमें 39 बच्चे शामिल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें...

3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 8,311 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 335 लोग ठीक हुए और 4 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.45 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,932 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 33,946 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

4. पंजाब
यहां सोमवार को 3,969 लोग संक्रमित पाए गए। 885 लोग ठीक हुए और 8 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.25 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.89 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,683 लोगों की मौत हो गई। कुल 19,379 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. हरियाणा
यहां सोमवार को 5,736 लोग संक्रमित पाए गए और 1552 लोग ठीक हुए। यहां 5 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 7.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.67 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,077 लोगों की मौत हो गई। कुल 22,477 का अभी इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
यहां सोमवार को 6,097 लोग संक्रमित पाए गए, जबकि 1539 ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई है। अब तक राज्य में 8.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.25 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,130 लोगों की मौत हो गई। कुल 32,469 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

7. छत्तीसगढ़
यहां सोमवार को 4,120 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 358 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,619 लोगों की मौत हो गई। कुल 19,222 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

8. बिहार
यहां सोमवार को 4,737 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 691 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.17 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,106 लोगों की मौत हो गई। कुल 20,938 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

9. झारखंड
यहां सोमवार को 4,482 लोग संक्रमित पाए गए। राज्य में 1789 ठीक हुए और 2 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.50 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,172 लोगों की मौत हो गई। कुल 26,019 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।