I.N.D.I.A. ने कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया गया।

इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), हेमंत सोरेन (JMM), एमके स्टालिन (DMK), उमर अब्दुल्ला (NC), ललन सिंह (JDU), तेजस्वी यादव (RJD), महबूबा मुफ्ती (PDP), डी राजा (CPI), अभिषेक बनर्जी (TMC), जावेद अली खान (SP) और राघव चड्ढा (AAP) सदस्य होंगे। हालांकि, गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा। यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में हुई। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी। बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।

 खड़गे बोले- I.N.D.I.A के सदस्य एजेंसी के छापों के लिए तैयार रहें
 BJP एजेंसियों पर पूरा कंट्रोल चाहती है। जैसे ही I.N.D.I.A मजबूत होगा, भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। हमारी ताकत सरकार को परेशान करती है, इसलिए उसने संसद में कई बिलों को आगे बढ़ाया और हमारे सांसदों को निलंबित कर दिया। भाजपा, RSS ने 9 सालों में जो सांप्रदायिक जहर फैलाया है, वह अब ट्रेन यात्रियों, स्कूली बच्चों के खिलाफ अपराधों में दिखने लगा है। हमें सरकार की बदले की राजनीति के कारण आने वाले महीनों में और ज्यादा हमलों, छापों और गिरफ्तारियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

ये दल हैं I.N.D.I.A. का हिस्सा
 गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्धव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

I.N.D.I.A के 26 दलों में से 14 पिछली बार 326 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे
 बैठक में सीट बंटवारे का फॉर्मूला प्रमुख मुद्दा है। सहमति इस बात पर है कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार हो। 2019 में जिस पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर था, उसे मजबूत दावेदार माना जाएगा। पिछली बार कांग्रेस 209, TMC 19, SP 31, RJD 19, NCP 15 सहित इंडिया के 26 में से 14 दल 326 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे। BJD, YSRC, BRS जैसे जो दल साथ नहीं हैं, वहां ऐसे उम्मीदवार को मजबूत दावेदार माना जाएगा, जिससे भाजपा को फायदा न हो।

I.N.D.I.A के सियासी गणित में SC-ST और OBC इतने अहम क्यों

  • MP, UP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और झारखंड में SC-ST 26.8% व OBC करीब 42% हैं। इन्हीं राज्यों में I.N.D.I.A के दल सरकार में हैं या मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं।
  • जिन राज्यों में कांग्रेस लड़ाई में है, वहां SC-ST को जोड़ने पर काम चल रहा है।
  • लंबे समय से मायावती दलित राजनीति का चेहरा हैं, पर उनके घटते जनाधार से स्पेस बन गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ी BSP को 10 सीटें (3.7% वोट) मिलीं। 2014 में 4.2% वोट थे, पर एक भी सीट नहीं थी। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को 22.2% वोट के साथ 19 सीटें मिलीं। 2022 में वोट घटकर 12.9% और सीट एक रह गई।
  • कर्नाटक में जीतने के बाद कांग्रेस में कोर वोट के लौटने का भरोसा जगा है। कर्नाटक में 17.15% दलित वोटर्स हैं। ऐसे में कांग्रेस दलित समुदाय से आने वाले खड़गे को मायावती की जगह प्रोजेक्ट कर रही है।
  • जातिगत जनगणना का समर्थन कर कांग्रेस इन वर्गों को साध रही है। दूसरी ओर, बिहार में जातिगत सर्वे पर भाजपा लगातार ऊहापोह में है।

 विपक्षी एकता की पहली बैठक के बाद केजरीवाल अड़ेकहाअध्यादेश पर कांग्रेस रुख साफ करे

पटना में 23 जून को विपक्षी पार्टियों की पहली बैठक के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए। वे प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके जाने के बाद आम आदमी पार्टी ने स्टेटमेंट जारी करके कहा कि कांग्रेस केंद्र सरकार के काले अध्यादेश पर अपना रुख साफ करे, नहीं तो उनके साथ किसी भी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

विपक्षी एकता की दूसरी बैठकखड़गे बोलेहमारे बीच राजनीतिक भेद्लेकिन हम देश बचाने साथ आए हैं

17-18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्षी एकता की दूसरी बैठक में विपक्ष के 26 दल एक साथ आए। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम INDIA तय किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा ने लोकतंत्र की सभी एजेंसियों ED, CBI आदि को नष्ट कर दिया है। हमारे बीच राजनीतिक भेद हैं, लेकिन हम देश को बचाने के लिए साथ आए हैं। 

UP में INDIA के सीट बंटवारे का प्लान:अखिलेश यादव 48 सीट पर लड़ेंगे, 32 दूसरे दलों को मिलेंगीमुंबई में आज फॉर्मूला रखेंगे

 विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन की तीसरी बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, RLD प्रमुख जयंत चौधरी और अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल की मौजूदगी में यूपी की 80 लोकसभा सीटों के बंटवारे का प्लान पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश ने जो प्लान बनाया है उसमें 60% सीटें यानी 48 सीट खुद अपने लिए रखी है। जबकि 40% यानी 32 सीटें दूसरे दलों को देने का प्रस्ताव दिया है।