दिल्ली में 170 फ्लाइट्स कोहरे से प्रभावित

देश के 17 राज्यों में बुधवार क सुबह कोहरे के साथ हुई। दिल्ली में पारा 4°C दर्ज किया गया। यहां पर हवाई और रेल यातायात प्रभावित है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 170 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इनमें दोनों डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली पहुंचने वाली 20 ट्रेन भी देरी से चल रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली NCR, हरियाणा, पंजाब में 18 जनवरी तक घने कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। रेड अलर्ट जारी किया गया है।

UP-बिहार में भी 18 जनवरी तक UP-बिहार में शीतलहर और कोहरे के लिए अलर्ट है। MP और उत्तराखंड में 17 जनवरी को कोहरा रहने का अनुमान है। सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश सहित नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में कोहरे के साथ-साथ आज बारिश की संभावना है।

बढ़ती ठंड के बीच लखनऊ में 8वीं तक निजी और सरकारी स्कूल 18 जनवरी तक बंद रखने आदेश जारी किए गए हैं। 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित रहेंगे।

बिहार के पटना में दिन जम्मू और शिमला से भी ठंडा रहा है। पटना में दिन का अधिकतम तापमान जहां 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं जम्मू में दिन का तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की एडवाइजरी- ड्राइविंग में सावधानी रखें

ट्रैफिक - कोहरा होने पर गाड़ी चलाते समय या किसी ट्रांसपोर्ट के जरिए ट्रैवल करते समय सावधानी रखें। ड्राइविंग धीरे करें और फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। ट्रैवल शेड्यूल के लिए एयरलाइंस, रेलवे और स्टेट ट्रांसपोर्ट के संपर्क में रहें। एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों से कहा है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले उड़ानों की स्थिति चेक कर लें।

हेल्थ - जब तक इमरजेंसी न हो, तब तक बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंक कर रखें। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोग लंबे समय तक घने कोहरे में रहने से बचें। इससे सांस से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

राज्यों में मौसम का हाल...

MP में ग्वालियर-खजुराहो सबसे ठंडे:बर्फीली हवाओं का असर; 20 जनवरी के बाद रात में ठंड का दौर

IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो गया है। मंगलवार को ग्वालियर में अधिकतम टेम्प्रेचर 15.2 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि खजुराहो में अधिकतम तापमान 15 और नौगांव में 16 डिग्री रहा। 20 जनवरी के बाद रातें भी ठंडी हो जाएंगी।

यूपी के 34 जिलों में घने कोहरा: मेरठ का पारा 3.8°C, 14 जिलों में कोल्ड-डे अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज 34 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट और वेस्ट यूपी के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, 14 जिलों में कोल्ड-डे का अलर्ट है। कानपुर सेंट्रल स्टेशन आने वाली 100 ट्रेन कोहरे के चलते लेट रहीं। 

8 जिलों में अगले तीन दिन शीतलहर का अलर्ट: माउंट आबू में पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमीं; जयपुर में पारा 3 डिग्री गिरा

राजस्थान के हिल स्टेशन माउंट आबू में आज लगातार तीसरे दिन बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रहा। सरहदी जिलों बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर में आज सुबह घना कोहरा रहा।

बिहार में बारिश, कोल्ड-डे और कोहरे का अलर्ट: 20 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं

बिहार सर्द पछुआ हवा के कारण ठंड से ठिठुर रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के कई जिलों में आज और कल बारिश का भी अलर्ट है। 

झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट:सुबह से आसमान में छाए बादल; 3 डिग्री तापमान के साथ गुमला सबसे ठंडा रहा

झारखंड के कई जिले घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने आज से 19 जनवरी तक कई शहरों में बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद मौसम का मिजाज और बदल सकता है।