आज देश भर में किसान बनाएंगे 'काला दिवस'

आंदोलन के बीच एक बार फिर से किसान भड़क गए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शंभू बॉर्डर पर हुई किसान की मौत पर आक्रोश जताते हुए आज यानी 23 जनवरी को देश में काला दिवस बनाने का एलान किया है। वहीं  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आने वाली 26 फरवरी को देश भर में ट्रैक्टर रैली निकालने की भी घोषणा की है।

14 मार्च को रामलीला मैदान में होगी महापंचायत

संयुक्त किसान मोर्चा ने 23 फरवरी को काला दिवस मनाने का फैसला लिया। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूंके जाएंगे। वहीं आने वाली 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इसे लेकर छह सदस्यीय कॉर्डिनेटिंग कमेटी का गठन किया है।

बॉर्डर पर हुई थी किसान की मौत

बीते दिन शंभू बॉर्डर पर पंजाब के बठिंडा के रहने वाले किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। जिसके बाद किसान संगठन आक्रोशित हैं। पंजाब में आज जगह-जगह लोगों ने सड़कें जाम कर विरोध प्रदर्शन जताया। बीते कल किसान संगठनों को केंद्र की ओर से बैठक का पांचवां निमंत्रण दिया गया। जिसके बाद किसान संगठनों ने अपना प्रदर्शन दो दिनों के लिए टाल दिया।