अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल का नारी शक्ति को सलाम

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। इस मौके पर गूगल ने भी महिलों को सपोर्ट करते हुए खास डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल को लेकर ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि यह डूडल सालों से हुई प्रगति को दर्शाता है, जिसमें अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं दिख रही हैं।

महिला दिवस पर गूगल डूडल की खास बातें

गूगल का कहना है कि इस डूडल के साथ वह महिला दिवस और लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को सेलेब्रेट करता है।

इस डूडल में अलग-अलग पीढ़ियों की महिलाएं हैं, जिसमें एक बूढ़ी महिला हाथ में किताब लिए ज्ञान साझा करती नजर आ रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल के डूडल को सोफी डियाओ ने डिजाइन किया है।

डूडल के पीछे की कहानी को लेकर गूगल का कहना है कि लोगों को दूसरी पीढ़ी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहिए। ताकि हम अलग-अलग पीढ़ियों से कुछ सीख सकें।