शेयर बाजार में मचा हाहाकार! 5000 अंकों से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, शेयरों में भारी बिकवाली जारी

शेयर बाजार में आज हाहाकार मचा हुआ है। बीएसई सेंसेक्स दोपहर 12 बजे के करीब 5000 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया है। बीएसई सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ 71,487 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स आज सुबह गिरावट के साथ 76,285.78 के स्तर पर खुला था। इसके बाद से इसमें भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स के साथ निफ्टी में भी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी अभी 1500 अंकों से ज्यादा लुढ़कर 21,663.75 के स्तर पर पहुंच चुका है। शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुला था। आज आज चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 1300 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स 3200 अंकों की ज्यादा गिरावट के साथ 73,210 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं निफ्टी 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 22,808.40 के स्तर पर था।\

कंपनियों को करोड़ों का नुकसान

इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट जारी है। अभी सेंसेक्स 5000 अंकों से ज्यादा नीचे लुढ़क चुका है। आज अडानी ग्रुप के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। मुकेश अंबानी के रिलायंस में भी बिकवाली जारी है। भारतीय एयरटेल 7 फीसदी, टाटा मोटर्स 5 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 6 फीसदी, मारुति 2 फीसदी और आईटीसी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के बीच कंपनियों को करोड़ों रुपयों का नुकसान हुआ है। कारोबार के दौरान आज बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 21.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 404.42 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी के शेयरों में भारी गिरावट

गौतम अडानी के अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। शेयर बाजार में रेकॉर्ड गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। शेयर बाजार में गिरावट के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज अडानी ग्रीन 18 फीसदी गिरावट के साथ 1652 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। अडानी पावर में 18 फीसदी, अडानी पोर्ट्स में 24.5 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 20 फीसदी, अडानी विल्मर में10 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 18 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 20 फीसदी और एनडीटीवी के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है।