विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर FIR

बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का one8 Commune पब एमजी रोड पर स्थित है।

डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि शनिवार (6 जुलाई) की रात कब्बन पार्क पुलिस थाने की टीम पेट्रोलिंग पर निकली थी। तब one8 रात 1.30 बजे तक खुला मिला था। पब का मैनेजर गलत तरीके के पब को खोले हुए था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। इसलिए पब के खिलाफ एक्शन लिया गया। one8 के अलावा 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।

विराट कोहली के one8 कम्यून की दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी ब्रांच हैं। बेंगलुरु की ब्रांच को दिसंबर 2023 में खोला गया था, ये रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर है। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है। इसलिए उन्होंने ब्रांच के लिए बेंगलुरु को चुना था।

पिछले साल One8 की मुंबई ब्रांच विवादों में रही थी, जब तमिलनाडु के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उसे वेष्टी (धोती) पहनने के कारण पब में एंट्री नहीं दी गई थी। X पोस्ट में उसने कहा था कि पब मैनेजमेंट के इस व्यवहार से वह बहुत दुखी हुआ था।